Corona Virus originated in animal and not produced in lab - says the WHO.
Due to the mismanagement of the Donald Trump administration, the United States is seriously affected by the Corona Virus infection. So far, 8.26 lakh people are infected with the Corona Virus in that country and 45,300 people are already dead. Further, the US has already lost 2.25 crore jobs. In short, the United States has become the biggest victim of the Corona Virus Disease. However, to hide his mismanagement and inefficiency, Donald Trump is trying to mislead the people of the US and the world. Last week, Trump tried to make the world believe that the Corona Virus was produced in a Chinese laboratory. However, the World Health Organization (WHO) has categorically stated that, all available evidence suggests that the novel corona virus originated in animals in China and was not manipulated or produced in a laboratory. Trump is very unhappy with the WHO, because it is speaking the truth. He has already stopped all financial assistance to the WHO. The Director General of the WHO, Tedros Adhanom Ghebreyesus, has become a special target for attack, including racial abuses, by Donald Trump's camp.
[Source : News 18.com dated 21-04-2020]
कोरोना वायरस की उत्पत्ति जानवर से हुई है और लैब में नही बना है- कहना है WHO का...
डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के कुप्रबंध की वजह से यूनाइटेड स्टेट्स कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित है। अभी तक उस देश मे 8.26 लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं और 45,300 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। साथ ही, US में 2.25 करोड़ नौकरियां भी खत्म हो चुकी है। संक्षेप में यह कि, यूनाइटेड स्टेट्स कोरोना वायरस की बीमारी से बुरी तरह से ग्रसित हो चुका है। किन्तु, डोनाल्ड ट्रम्प अपनी अक्षमता और कुप्रबंधन पर पर्दा डालने के लिए US की जनता और पूरी दुनिया को गुमराह करने के प्रयास में है। विगत सप्ताह, ट्रम्प ने दुनिया को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की, कि कोरोना वायरस चीन की लेबोरेटरी में निर्मित किया गया था। किन्तु विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दृढ़ता के साथ स्पष्ट किया है कि सभी उपलब्ध प्रमाण दर्शाते हैं कि नावेल कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन में जानवरों से हुई थी और लेबोरेटरी में न तो इसके साथ छेड़छाड़ की गई थी और न ही बनाया गया था। ट्रम्प WHO से बेहद नाराज है, क्योंकि वह सच बोल रहा है। ट्रम्प द्वारा WHO के सभी वित्तीय सहयोग पर रोक लगा दी जा चुकी है। WHO के डायरेक्टर जनरल, टेडरॉस एधानोम घेब्रेइसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) डोनाल्ड ट्रम्प समर्थकों के खास निशाने पर है, जिसमें नस्लीय हमले भी शामिल हैं।
bsnleuchq@gmail.com 