AUAB पुन: आंदोलन की राह पर-कर्मचारियों से हड़ताल हेतु तैयार रहने का आव्हान
कल AUAB की मीटिंग सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, AIGETOA, BSNL MS, ATM एवं BSNL OA के महासचिव या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग में माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों के अमलीकरण (इम्प्लीमेंटेशन) पर विचार किया गया। बीएसएनएल के लिए 3rd PRC से एफोरडीबिलिटी क्लॉज़ को रिलैक्स करने के लिए 8 माह की समयावधि बीत जाने के बावजूद DOT द्वारा कैबिनेट नोट प्रस्तुत न किए जाने पर गहरी निराशा व्यक्त की गई । साथ ही, मीटिंग में यह भी महसूस किया गया कि DOT ने माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए अन्य आश्वासनों, जैसे कि पेंशन रिवीजन, 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन और वास्तविक मूल वेतन अनुसार पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान, पर भी कोई कार्यवाही नही की गई है। अतः मीटिंग सर्वानुमति से इस नतीजे पर पहुंची कि पुनः आंदोलन शुरू किया जाए, जिसमें हड़ताल भी शमिलहै।
कर्मचारियों को हड़ताल के लिए संगठित करने के उद्देश्य से सभी से आग्रह है कि निम्न आंदोलन को सफल बनावें ।
परिमंडलऔरजिलास्तरपर 29.10.2018 कोप्रेसकॉन्फ्रेंसआयोजितकरहमारीमांगोंपरऔरविशेषरूपसेसरकारकीबीएसएनएलविरोधीवनिजीसमर्थकनीतियोंपरविस्तारसेप्रकाशडालाजाए।
सभीस्तरपर 30.10.2018 कोधरना।
परिमंडलवजिलास्तरपर 14.11.2018 कोरैलीनिकालीजाए।
डिमांड्सकाशीघ्रनिराकरणनहोनेकीस्थितिमेंसभीकर्मचारियोंकोगंभीरसंघर्ष, जिसमेंहड़तालभीशामिलहै, हेतुलामबंदकियाजाए।
सीएचक्यू का परिमंडल व जिला यूनियन्स से अनुरोध है कि अन्य यूनियन्स व एसोसिएशन्स से समन्वय स्थापित कर उपर्युक्त कार्यक्रम प्रभावी रूप से आयोजित करें। उपर्युक्त आंदोलन कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को हड़ताल के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
bsnleuchq@gmail.com 