17 - Sep - 2020

AUAB ने 4 जी टेंडर रद्द करने पर दुःख जताया और रोष व्यक्त किया।

AUAB की आज एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई । जिसमे AUAB से जुड़े सभी प्रमुख संगठनों ने जैसे BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, FNTO, BSNL MS, SNATTA, BSNL ATM, TEPU और BSNL OA के  प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  इस बैठक में BSNL के 4 G टेंडर को रद्द करने पर सभीने अपनी नाराजगी जताई तथा रोष व्यक्त किया गया।  पुनर्जीवन (Revival) पैकेज में दिए गए आश्वासनों के कार्यान्वयन में देरी और BSNL की सेवाओं की गुणवत्ता में आई भारी गिरावट को भी गंभीरता से लिया गया।  निर्धारित तारीख पर वेतन का भुगतान न होना, साथ ही कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल उपचार की व्यवस्था न होना, वह भी ऐसे समय में जब COVID ​​-19 तेजी से फैल रहा है, ऐसे लगता है कि यह जानबूझकर किया गया था।  आखिर में, सभीं ने मिलकर बैठक में एक आंदोलनकारी कार्यक्रम (Agitational Program) करने का निर्णय किया हैं।  इस संबध में AUAB द्वारा  एक विस्तृत परिपत्र (Circular) कल जारी किया जाएगा।