*माननीय संचार राज्य मंत्री ने कैबिनेट नोट बनाने पर रोक नही लगाई है*
दुष्प्रचारकों द्वारा एक अफवाह फैलाई जा रही है कि माननीय संचार राज्य मंत्री श्री मनोज सिंन्हा द्वारा बीएसएनएल कर्मियों के वेज रिवीजन हेतु प्रस्तुत किए जाने वाले कैबिनेट नोट न बनाने के DOT को निर्देश दिए हैं। यह पूर्ण रूप से गलत खबर है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को भ्रमित करना मात्र है। *DoT के डायरेक्टर (PSU) ने बीएसएनएल ईयू के महासचिव को स्पष्ट किया है कि इस तरह के कोई निर्देश माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा DOT को नही दिए गए हैं। साथ ही, डायरेक्टर (PSU) ने यह भी कन्फर्म किया है कि कैबिनेट नोट बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।*
AUAB कैबिनेट नोट के प्रेषण में की जा रही देरी से व्यथित है और शीघ्र ही आगामी रणनीति/प्रोग्राम ऑफ एक्शन तय करने के लिए मीटिंग आहूत की जा रही है।
bsnleuchq@gmail.com 