*दुष्प्रचारकों /अफवाह बाजों से सावधान*
ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल (AUAB) वेज रिवीजन, पेंशन रिवीजन और बीएसएनएल के रिवाइवल से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के निराकरण हेतु सतत रूप से प्रयत्नशील है। *यह AUAB द्वारा किए गए संघर्षों का ही परिणाम है कि माननीय संचार राज्य मंत्री वेज रिवीजन का मुद्दा कैबिनेट से अनुमोदित करवाने के लिए सहमत हुए हैं। AUAB द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों की वजह से ही नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की वेज रिवीजन वार्ता लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।* AUAB द्वारा माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों को त्वरित इम्पलीमेंट कराने हेतु जुलाई 2018 में तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल की गई थी। AUAB के लीडर्स ने 01.08.2018 को माननीय संचार राज्य मंत्री से पार्लियामेंट में मुलाकात कर त्वरित कार्यवाही की मांग भी की थी।
इस संबंध में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु AUAB की 08.10.2018 को मीटिंग होने जा रही है। इसी बीच कुछ दुष्प्रचारक तत्व कर्मचारियों को भ्रमित करने के लिए झूठ और अफवाहें प्रसारित कर रहे हैं। BSNLEU द्वारा लगातार अपनी वेबसाइट के माध्यम से वस्तुस्थिति (सच्चाई) से अवगत कराया जा रहा है। परिमंडल व जिला सचिवों से आग्रह है कि वें सभी कर्मचारियों को सत्य स्थिति से रूबरू कराएं।
bsnleuchq@gmail.com 