कॉम नागरची, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, BSNLEU, रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्किल का निधन....
CHQ द्वारा बेहद दुःख के साथ सूचित किया जा रहा है कि कॉम नागरची, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, BSNLEU, रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्किल का का दिनांक 02.08.2019 को निधन हो गया। पुणे एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग के दौरान उन्हें हृदयघात हुआ था और उन्हें पुणे में ही लोकमान्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स द्वारा पूर्ण कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका। कॉम एन के नलावाड़े, CS, महाराष्ट्र और CHQ VP और उनकी टीम ने कॉम नागरची के इलाज़ हेतु हर संभव सहयोग किया। CHQ दिवंगत कॉमरेड को आदर सहित श्रद्धान्जलि अर्पित करता है और साथ ही उनके परिजनों के प्रति दिल से संवेदना भी व्यक्त करता है।
bsnleuchq@gmail.com 