आखिर हड़ताल स्थगित क्यों ?
जैसा कि बताया जा चुका है, 03.12.2018 से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित की गई है। हड़ताल के कॉल की वजह से ही माननीय संचार राज्य मंत्री को हमारे मुद्दों के निराकरण के लिए AUAB के साथ चर्चाओं के लिए बाध्य होना पड़ा। निःसंदेह, हड़ताल के कॉल से AUAB की कई प्रमुख डिमांड्स का निराकरण हुआ है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
(a) 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन :
BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन न होना BSNL के लिए एक बड़ी क्षति थी। इस संबंध में माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा फरवरी 2018 में दिए गए आश्वासन पर अमल नही किया गया था। कल की मीटिंग में माननीय MoS(C) {मंत्री महोदय} द्वारा जानकारी दी गई कि BSNL को 4G स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट हेतु कैबिनेट नोट अन्य मंत्रालयों को प्रेषित किया जा चुका है। उन्होंने यह भी आश्वासित किया कि इस कार्य को अन्य मंत्रालयों से तत्परता से करवाने हेतु DOT के एक वरिष्ठ अधिकारी को डेप्यूट भी किया जाएगा। माननीय MoS(C) ने यह भी विश्वास दिलाया कि यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही कैबिनेट की आगामी मीटिंग में इसे प्रस्तुत कर दिया जाएगा। BSNL के वित्तीय उन्नयन की दिशा में यह एक मेजर ब्रेकथ्रू है और निःसंदेह AUAB के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी।
(b) रिटायरीज का पेंशन रिवीजन:
अभी तक, DOT द्वारा पेंशन रिवीजन को कार्यरत कर्मियों के वेज रिवीजन से सम्बद्ध (लिंक) किया जा रहा था। वे इस बात पर दृढ़ता से अडिग थे कि कार्यरत कर्मचारियों के वेज रिवीजन के बाद ही पेंशन रिवीजन किया जाएगा। लेकिन अब 02.12.2018 को सेक्रेटरी, टेलीकॉम के साथ और 03.12.2018 को माननीय MoS(C) के साथ सम्पन्न मीटिंग में AUAB को बताया गया है कि पेंशन रिवीजन को कार्यरत कर्मियों के वेज रिवीजन से पृथक (delink) किया जा रहा है। यह, इस स्ट्राइक कॉल की बहुत बड़ी उपलब्धि है। AUAB पेंशन के जल्द से जल्द रिवीजन की सुनिश्चितता हेतु भरसक प्रयास करेगा।
(c) BSNL द्वारा पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन के भुगतान हेतु गवर्नमेंट के नियम लागू होंगे:
माननीय MoS(C) ने स्पष्ट रूप से कहा कि BSNL के लिए भी गवर्नमेंट के नियम लागू किए जाएंगे, जिसके अनुसार BSNL पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान वास्तविक मूल वेतन पर करेगा। इस संबंध में DOT की अनुशंसा के साथ प्रकरण वित्त मंत्रालय को प्रेषित भी कर दिया गया है।
(d) 2nd PRC के शेष मुद्दे:
एक लंबे अरसे से बीएसएनएल मैनेजमेंट से 2nd PRC की अनुशंसाओं को मान्य करने की मांग की जाती रही है जिसके अनुसार मैनेजमेंट को डायरेक्टली रिक्रूटेड कर्मियों के सुपरएन्युएशन बेनिफिट्स हेतु 30% कंट्रीब्यूट करना है। इस संबंध में CMD BSNL ने उनके साथ हुई 02.12.2018 की मीटिंग में आश्वासित किया है कि पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन में बीएसएनएल के कॉन्ट्रिब्यूशन में 3% की वृद्धि मार्च 2019 तक की जाएगी और शेष 4% की वृद्धि तत्पश्चात एक साथ की जाएगी। इस तरह 2nd PRC की अनुशंसा अनुसार सुपरएन्युएशन बेनिफिट्स लागू नही किए जाने के प्रकरण का निराकरण भी हो चुका है।
(e) कर्मचारियों का 3rd पे रिवीजन:
कर्मचारियों के 3rd पे रिवीजन के मुद्दे का अंतिम रूप से निराकरण (final settlement) नही हो पाया है। चर्चाओं के दौरान माननीय MoS(C) और साथ ही सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने बताया कि कर्मचारियों का पे रिवीजन तो होगा, किन्तु 15% फिटमेंट नही दिया जा सकता है। AUAB के प्रतिनिधियों ने 15%फिटमेंट के साथ पे रिवीजन किस तरह दिया जा सकता है, इस संबंध में विस्तृत रूप से अपना प्रस्तुतिकरण माननीय MoS(C) के समक्ष रखा। किन्तु इसे स्वीकार नही किया गया। AUAB यह महसूस करती है कि इस मुद्दे पर DOT के साथ और पहल करने की जरूरत है और इस हेतु कुछ और समय देना होगा।
माननीय MoS(C) के साथ संपन्न मीटिंग पश्चात हुई AUAB की मीटिंग में लीडर्स ने इस तथ्य को एप्रीशिएट किया कि स्ट्राइक कॉल की वजह से कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। इस लाभ को कंसोलिडेट करने के लिए दिए गए आश्वासनों का क्रियान्वयन/ पत्र जारी करवाना सुनिश्चित करना होगा। वेज रिवीजन के मुद्दे पर AUAB ने निर्णय लिया है कि इस मुद्दे के निदान हेतु DOT को कुछ और समय दिया जाए। किन्तु, AUAB की यह पहल विफल होनेकी स्थिति में पुनः संघर्ष जरूरी होगा।
bsnleuchq@gmail.com 