26 - Nov - 2022

7वें सीपीसी की सिफारिश के आधार पर कोई पेंशन संशोधन नहीं - केवल 0% फिटमेंट के साथ पेंशन संशोधन : दूरसंचार विभाग का कहना है।

डीओटी ने 17 नवंबर, 2022 को सभी पेंशनभोगी संगठनों को एक पत्र जारी किया है।  पत्र उन कर्मचारियों के पेंशन संशोधन के संबंध में है जो बीएसएनएल और एमटीएनएल में डीओटी से अवशोषित हैं और फिर सेवानिवृत्त हो गये हैं।  कुछ पेंशनभोगी संगठन सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर पेंशन संशोधन की मांग कर रहे हैं। डीओटी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि, यह संभव नहीं है।  इसके अलावा डीओटी ने कहा है कि वह केवल 0% फिटमेंट के साथ पेंशन संशोधन करेगा।  दूरसंचार विभाग ने यह भी कहा है कि, जब भी सेवारत कर्मचारियों का वेतन संशोधन होगा, पेंशन संशोधन के लिए भी वही फिटमेंट प्रदान किया जाएगा।  अंत में, पत्र में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल/एमटीएनएल से नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतनमान प्रदान करने का अनुरोध किया है