18.02.2019 से तीन दिवसीय हड़ताल.
AUAB की 25.01.2019 को सम्पन्न मीटिंग का निर्णय.
.....निर्णय.....
(1) जमीनी हकीकत के मद्दे नज़र, मीटिंग ने सभी एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज से 18.02.2019 से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का आव्हान किया।
(2) 11.02.2019 से 5 दिन तक नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर आम जनता का हमारी डिमांड्स हेतु समर्थन प्राप्त किया जाए।
(3) 12 और 13 फरवरी, 2019 को परिमंडल और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता की जाए।
(4) सभी राजनीतिक दलों से हमारी डिमांड्स, विशेष रूप से बीएसएनएल का रिवाइवल, हेतु समर्थन हासिल करने के लिए मुलाकात की जाए।
डिमांड्स
(1) 15% फिटमेंट के साथ 3rd पे रिवीजन का निराकरण ।
(2) बीएसएनएल मैनेजमेंट द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार बीएसएनएल को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन।
(3) 01.01.2017 से बीएसएनएल रिटायरिज का पेंशन रिवीजन
(4) गवर्नमेंट के नियमों के तहत बीएसएनएल द्वारा पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान।
(5) 2nd पे रिवीजन कमिटी के शेष मुद्दों का निराकरण।
(6) a) बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति (Land Management Policy) का शीघ्र अनुमोदन।
b) नाम परिवर्तन (mutation) की और बीएसएनएल की स्थापना के समय लिए गए निर्णय अनुसार सभी संपत्ति (assets) बीएसएनएल को स्थानांतरित करने की कार्यवाही त्वरित पूर्ण की जाए ।
(7) बीएसएनएल की स्थापना के समय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार बीएसएनएल की वित्तीय जीवंतता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय सहयोग दिया जाए। बीएसएनएल के बैंक से ऋण लेने के लिए प्रस्ताव हेतु "लेटर ऑफ कम्फर्ट" जारी किया जाए।
(8) बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर्स का आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखरखाव का प्रस्ताव रद्द (Scrap) किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 