17 - Sep - 2020

13.08.2019 को "मार्च टू लेबर कमिश्नर्स ऑफिस" आयोजित करें..

BSNLEU की पुणे में सम्पन्न  एक्सटेंडेड सीईसी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को विगत 7 माह से वेजेस भुगतान न होने के मुद्दे को रिव्यु किया गया। BSNLEU और  BSNLCCWF द्वारा साथ मिल कर  16-07-2019 को धरना भी आयोजित किया जा चुका है। किन्तु इस प्रकरण में कोई प्रगति नही हुई है। अतः  एक्सटेंडेड सीईसी द्वारा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, रीजनल लेबर कमिश्नर और डिप्टी लेबर कमिश्नर के कार्यालय तक "मार्च" आयोजित करने का निर्णय लिया गया। तदनुसार, BSNLEU और BSNLCCWF ने यह कार्यक्रम 13-08-2019 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। CHQ सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से आव्हान करता है कि इस प्रोग्राम को प्रभावी रूप से आयोजित करें। सभी शहरों और टाउन्स में जहां भी लेबर कमिश्नर ऑफिस है, रैली आयोजित करें। DLC, RLC और ALC को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेज एरियर्स के त्वरित भुगतान हेतु हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए, उन्हें ज्ञापन भी सौंपें जाए।