17 - Sep - 2020

दिनांक 07-07-2020 को कॉम.के.जी. बोस इनकी जन्मशताब्दी -  ध्वजारोहण और उनके तसबीर पर फूलमाला चढ़ाने के कार्यक्रम का आयोजन।.

BSNLEU की केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कॉम के. जी. बोस जिनकी जन्मशताब्दी  दिनांक 07.07.2020 को है उसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाए ।  इस बैठक में यह भी फैसला किया गया है कि इस जन्मशताब्दी के अवसर पर पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके समस्त श्रमिक वर्गों को शिक्षित किया जाए।  इसके लिए CHQ सभी परिमंडल और जिल्हा इकाईयों को आग्रह करता है कि वे अपने अपने जगहों पर झंडा फहराने के कार्यक्रमों का आयोजन करे। साथही सभी यूनियन कार्यलयों में कॉम के. जी. बोस इनके तसबीर पर फूलमालाएं चढ़ाया जाए।  इसलिए CHQ अपने  सभी परिमंडल और जिला यूनियनों को आवाहन करता है कि दिनांक 07.07.2020 को इन कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक और बड़े धूमधाम से आयोजित करे।