-
*सेक्रेटरी टेलीकॉम और AUAB की 02.11.2018 को मीटिंग की संभावना...इसी बीच, BSNLEU का कर्मचारियों से हड़ताल हेतु तैयार रहने का आव्हान*
बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा सूचित किया गया है कि श्रीमती अरुणा सुंदराराजन, सेक्रेटरी टेलीकॉम की AUAB के प्रतिनिधियों के साथ 02.11.2018 को 17.00 hrs पर मीटिंग होगी। मीटिंग में AUAB द्वारा आंदोलन कार्यक्रम में अधिसूचित मुद्दों पर चर्चा होगी। ज्ञातव्य है कि AUAB सेक्रेटरी, टेलीकॉम को सूचित कर चुकी है कि 30.11.2018 तक डिमांड्स का निराकरण न होने की स्थिति में AUAB द्वारा हड़ताल की जाएगी।
बीएसएनएल ईयू सीएचक्यू यह भी बताना चाहेगा कि सेक्रेटरी टेलीकॉम और AUAB के मध्य मीटिंग का होना अच्छा संकेत है। फिर भी हमारे साथियों को यह मान कर नही चलना चाहिए कि 02.11.2018 को होने वाली मीटिंग में सभी डिमांड्स का निराकरण हो जाएगा। हमने देखा है कि विगत 8 माह से माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों पर बगैर कोई कार्यवाही किए DOT ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
अतः हम हमारे अनुभवों के आधार पर कह सकते हैं कि हमारी 3rd वेज रिवीजन, 4G स्पेक्ट्रम का अलॉटमेंट, वास्तविक मूल वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान, पेंशन रिवीजन और डायरेक्ट रिक्रूट कर्मियों के लिए सुपरएन्युअशन बेनिफिट्स से संबंधित 2nd PRC की अनुशंसाओं का पूर्ण अनुपालन जैसी मांगों के निराकरण हेतु सभी कर्मचारियों को हड़ताल और जरूरी होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 